सामूहिक दुष्कर्म मामले में महिला सहित चार अरेस्ट

मामले में चिमन पटेल को दुष्कर्म करने और रेवतीरमण, उसकी पत्नी विद्या और बेटे मोनू को साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

चित्रकूट। जिले की कर्वी कोतवाली पुलिस ने एक महिला से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मंगलवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। मामले में चिमन पटेल को दुष्कर्म करने और रेवतीरमण, उसकी पत्नी विद्या और बेटे मोनू को साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसएचओ अनिल पाठक ने बताया, रैपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने रविवार को रामनगर गांव के रहने वाले राजेश साहू और बरुई गांव के चिमन पटेल के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का और कर्वी के कसहाई रोड़ निवासी रेवतीरमण, उसकी पत्नी विद्या व बेटे मोनू के खिलाफ घटना की साजिश रचने का मामला दर्ज करवाया है।

उन्होंने बताया, फरार आरोपी राजेश साहू की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पीड़िता को 28 सितंबर को राजेश व चिमन पटेल किसी बहाने से कर्वी ले आये और यहां कसहाई रोड़ स्थित रेवतीरमण के घर में दोनों ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

इसके बाद उसे उसे प्रयागराज ले जाया गया, जहां दुष्कर्म करते रहे और बाद में वहीं छोड़कर फरार हो गए थे। उन्होंने बताया, सोमवार को पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है, लेकिन अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।

 

First Published on: October 20, 2020 2:26 PM
Exit mobile version