नोएडा में गांजा तस्कर गिरफ्तार, 16 किलो गांजा बरामद

पुलिस ने उसके पास से 16 किलो गांजा तथा घटना में प्रयुक्त होने वाली ऑल्टो कार भी बरामद की।

नोएडा। थाना सेक्टर-58 की पुलिस ने बुधवार सुबह एक गुप्त सूचना के आधार पर एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से 16 किलो गांजा तथा घटना में प्रयुक्त होने वाली ऑल्टो कार भी बरामद की।

थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने एनआईबी चौकी के पास से गोलख नाम के गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 16 किलो गांजा और घटना में प्रयुक्त होने वाली ऑल्टो कार बरामद की। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है, कि आरोपी दिल्ली से गांजा लाकर नोएडा और विभिन्न जगहों पर बेचता था। उन्होंने बताया कि आरोपी का एक साथी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

First Published on: January 12, 2022 3:21 PM
Exit mobile version