लॉकडाउन खुलने के बाद लखनऊ मेट्रो में मिलेंगे ब्रेल लिपि में गो स्मार्ट कार्ड


लॉकडाउन खुलने के बाद लखनऊ के21मेट्रो स्टेशनों पर ब्रेल लिपि वाले गो स्मार्ट काड मिलने लगेंगे। ब्रेल लिपि वाले गो स्मार्ट कार्ड बनाने का मुख्य उद्देश्य है कि दिव्यांग यात्री लखनऊ मेट्रो में ज्यादा से ज्यादा सफर कर सकें।



लखनऊ. उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन लिमिटेड
लॉकडाउन खुलने के बाद एचडीएफस बैंक के जरिए दिव्यांग यात्रियों को लखनऊ मेट्रो के
स्टेशनों पर ब्रेल लिपि में गो स्मार्ट कार्ड बेचेगा।
यूपीएमआरसीएल के प्रबन्ध
निदेशक कुमार केशव ने बुधवार को बताया कि ब्रेल लिपि में दिव्यांग यात्रियों के
लिए गो स्मार्ट कार्ड लॉन्च कर दिये गये हैं। ब्रेल लिपि वाले गो स्मार्ट कार्ड को
अब एचडीएफसी बैंक के जरिए खरीदा जा सकेगा।

 
उन्होंने
बताया कि लॉकडाउन खुलने के बाद लखनऊ के 21 मेट्रो स्टेशनों पर ब्रेल लिपि वाले गो स्मार्ट काड मिलने लगेंगे। ब्रेल
लिपि वाले गो स्मार्ट कार्ड बनाने का मुख्य उद्देश्य है कि दिव्यांग यात्री लखनऊ
मेट्रो में ज्यादा से ज्यादा सफर कर सकें।
उन्होंने बताया कि लखनऊ मेट्रो के
स्टेशनों पर दिव्यांगों के लिए लिफ्ट परिसर में आने की व्यवस्था की गई है। इसके
जरिए दिव्यांग यात्री लिफ्ट से सीधे कांकोर्स एरिया और प्लेटफार्म पर पहुंच सकते
हैं। लिफ्ट के बाहर दिव्यांगों के लिए विशेष खुरदुरी पट्टिका स्टील की बनी हुई है।
इससे दिव्यांग यात्रियों को मेट्रो स्टेशनों पर पहुंचने में आसानी होगी।
प्रबन्ध
निदेशक ने बताया कि हर मेट्रो कोच में दिव्यांग यात्री व्हील चेयर के साथ सफर कर
सकते हैं। एक मेट्रो ट्रेन में चार कोच होते हैं। सभी कोचों में दिव्यांगों के लिए
ये विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि दिव्यांग यात्रियों को मेट्रो
ट्रेन में चढ़ने और उतरने में दिक्कते न हों, इसके लिए
सुरक्षाा गार्ड और वॉलिंटियर पर्याप्त संख्या में लगाये गये हैं।



Related