ओवैसी को खुदा साथ दे, उन्हेंने बिहार में हमारी मदद की, अब यूपी-बंगाल में करेंगेः साक्षी महाराज

ओवैसी 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भी कमरकसते दिख रहे हैं और इसके लिए वे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव के साथ गठबंधन भी बना लिया है।

God bless Owaisi, he helped us in Bihar, now he will do in UP-Bengal: Sakshi Maharaj

लखनऊः यूपी के उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि ओवैसी ने बिहार विधानसभा चुनाव में हमारी मदद की थी और उत्तर प्रदेश व पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनावों में भी हमारी मदद करेंगे।

साक्षी महाराज यहीं नहीं रूके उन्होंने यह भी कहा,” ओवैसी को भगवान ताकद दे और ऊपर वाला खुदा उनका साथ दे ”

साक्षी महाराज ने यह बात उत्तर प्रदेश में ओवैसी की हो रही रैलियों के मुद्दे पर एक पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कही। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ सहित प्रदेश के मुस्लिम बहुल क्षेत्र में हो रही रैलियों के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में बीजेपी सांसद ने कहा, ” बड़ी मेहरबानी, उनको भगवान ताकत दे, ऊपर वाला खुदा उनका साथ दे, उन्होंने बिहार में भी हमारा सहयोग किया, यूपी में भी करेंगे और बाद में पश्चिम बंगाल में भी करेंगे। ”

ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम बिहार विधानसभा के लिए ‘ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्युलर फ्रंट’ गठबंधन के तहत सीमांचल क्षेत्र में 20 उम्मीदवारों को खड़ा किया था जिसमें पांच सीटों पर कामयाबी मिली। ओवैसी की पार्टी ने तीसरे चरण में हुए चुनाव में सीमांचल क्षेत्र में राजद नीत महागठबंधन के वोटों को भारी संख्या में प्रभावित किया था। इस गठबंधन में उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी भी शामिल है।

बाद में बिहार के सफलता से प्रभावित हैदरबाद के सांसद ओवैसी ने 2021 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मुस्लिम बहुल क्षेत्रों अपने उम्मीदवार खड़ा करने का फैसला किया है। ओवैसी 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भी कमरकसते दिख रहे हैं और इसके लिए वे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव के साथ गठबंधन भी बना लिया है।

 

 

First Published on: January 13, 2021 7:05 PM
Exit mobile version