उत्तर प्रदेश में आशा बहनों की लड़ाई में उनके साथ हूं: प्रियंका गांधी

प्रियंका ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि वह आशा बहनों की लड़ाई में उनके साथ खड़ी हैं।

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में आशा (मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता) कर्मियों के खिलाफ पुलिस द्वारा कथित तौर पर बल प्रयोग करने के मामले को लेकर बुधवार को राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधा और कहा कि वह आशा बहनों की लड़ाई में उनके साथ खड़ी हैं।

प्रियंका ने इस कथित घटना एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आशा बहनों पर किया गया एक-एक वार उनके द्वारा किए गए कार्यों का अपमान है। मेरी आशा बहनों ने कोरोना में और अन्य मौकों पर पूरी लगन से अपनी सेवाएं दीं। मानदेय उनका हक है। उनकी बात सुनना सरकार का कर्तव्य है।’’

First Published on: November 10, 2021 3:19 PM
Exit mobile version