मुजफ्फरनगर में सात साल बच्ची से की अश्लील हरकत

भाषा भाषा
उत्तर प्रदेश Updated On :

मुजफ्फरनगर। यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में हैंडपंप से पानी लेने गई सात साल बच्ची का एक व्यक्ति द्वारा यौन उत्पीड़न किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार को पुरकाजी क्षेत्र के एक गांव में हुई। आरोपी व्यक्ति बच्ची को अपने घर ले गया और उसका यौन उत्पीड़न किया। बच्ची के शोर मचाने पर वह भाग गया। आरोपी राजकुमार सैनी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।