कोरोना से निपटने के लिए केजरीवाल ने कसी कमर, कई सुविधाओं का किया ऐलान

दिल्ली सरकार ने कोरोना बीमारी को ध्यान में रखते हुए लॉक डाउन के दौरान लोगों तक आवश्यक सेवाओं से जुड़ी वस्तुएं आसानी से पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण फैसला लिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोगों की सुविधा के मद्देनजर आवश्यक सेवाओं से जुड़ी ई-कामर्स कंपनियों को होम डिलीवरी करने की अनुमति दे दी गई है।

ऐसी कंपनियों के कर्मचारी अपना आई कार्ड दिखा कर सेवा दे सकते हैं। डीएम, डीसीपी, एसडीएम और एसपीपी को अपने क्षेत्र में जरूरी सामान, सब्जी, किराना, राशन, दवा की दुकानें और दवा बनाने वाली फैक्ट्रियों को खोलना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। अब आवश्यक सेवाओं से जुड़ी दुकानें 24 घंटे खोले रखने की अनुमति दे दी गई है, ताकि दिन में दुकानों पर अनावश्यक भीड़ न लगे। दिल्ली पुलिस को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले लोगों को बिना पास भी जाने की अनुमति देने के लिए निर्देशित किया गया है। दिल्ली के एलजी  अनिल बैजल ने कहा कि दिल्ली की जनता सरकार के साथ सहयोग कर रही है और लॉक डाउन का पूरी तरह से पालन कर रही है। कुछ समस्याएं हमारे सामने आई हैं, उनका हल भी निकाला जा रहा है। 

लोगों को आवश्यक सेवाएं शीघ्र मिल सके, इसके लिए सरकार ने ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराने वाले लोगों को अनुमति दी है। दिल्ली में कोरोना मरिजों की संख्या हुई 36 मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी तक दिल्ली में 36 केस हुए हैं। पिछले एक दिन में एक केस और बढ़ा है। कल तक दिल्ली में कुल 35 केस थे। इन 36 केस में से 26 केस विदेशों से आए लोगों के हैं और उन 26 लोगों की वजह से 10 और लोगों को हुआ है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। अभी यह लोगों में बीमारी फैल नहीं रही है। वहीं केजरीवाल ने कहा है कि 1031 पर फोन करने पर लोगों को  ई-पास दिया जाएगा जिसको दिखाकर लोग जरूरी सामान खरीदने बाहर जा सकते हैं।

First Published on: March 26, 2020 7:40 PM
Exit mobile version