अगवा की गई 6 साल की बच्ची बरामद, महिला गिरफ्तार

नोएडा। दिल्ली से सटे नोएडा थाना फेस-2 के भंगेल से दो दिन पूर्व अगवा की गई छह वर्षीय बच्ची को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि 15 जनवरी को एक महिला ने थाना फेस-2 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, कि उसकी छह वर्षीय बेटी लापता हो गई है।

घटना की सूचना के आधार पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बताया कि रविवार को एक सूचना के आधार पर पुलिस ने नीलू कुशवाहा नामक महिला को गिरफ्तार किया है। वह मध्य प्रदेश के छतरपुर की रहने वाली है।

पुलिस ने उसके कब्जे से बच्ची को बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसने बच्ची को भीख मंगवाने के लिए अगवा किया था। पुलिस उससे यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने अब तक कितनी बच्चियों को अगवा किया है।

First Published on: January 18, 2021 11:41 AM
Exit mobile version