गाजीपुर। जिले में बुधवार की सुबह सात कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसकी पुष्टि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा जीसी मौर्य ने की है।
मिली जानकारी के अनुसार, ये सभी 23 से 25 मई के बीच महाराष्ट्र से आए हैं। इनका सैंपल 27 मई को जांच के लिए भेजा गया था। पिछले दिनों गाजीपुर में 19 केस मिले थे। इसमें एक ही गांव के 14 लोग संक्रमित मिले थे। उसके बाद आज सात मामले आए हैं।
जिले में मरीजों की संख्या 132 पहुंच गई है। जबकि अबतक 2747 संदिग्धों के सैंपल लिए गए हैं। इसमें से 2377 की रिपोर्ट आ चुकी है। 132 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। जबकि संक्रमित मरीजों में से 68 को ठीक किया जा चुका है। अभी भी 377 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
First Published on: June 3, 2020 2:22 PM