यूपी पुलिस ने कृषि कानून के खिलाफ मार्च निकाल रहे 5000 से अधिक कांग्रेस नेताओं को किया गिरफ्तार

यूपी कांग्रेस के अनुसार कृषि बिल का विरोध करने के कारण पूरे प्रदेश से लगभग 5000 से अधिक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

राजधानी लखनऊ में मार्च निकाल रहे कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस।

लखनऊ। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाए गए नए कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। किसानों का यह आंदोलन दिन ब दिन और अधिक उग्र होता जा रहा है और देश में किसानों के साथ ही विपक्षी पार्टियां लामबंद हो रही जिसके कारण यह आंदोलन और बढ़ता ही जा रहा है।

https://twitter.com/INCUttarPradesh/status/1310457293587099650

नये कृषि कानून के विरोध में सोमवार को यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में सुबह 11 बजे लखनऊ के परिवर्तन चौक से राजभवन तक पैदल-मार्च निकाला जाना था, लेकिन योगी सरकार को भनक लगते ही लखनऊ के 1000 हजार से अधिक कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यूपी कांग्रेस के अनुसार कृषि बिल का विरोध करने के कारण लखनऊ एवं आसपास के इलाकों से लगभग 5000 से अधिक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

कृषि कानून के विरोध में बीजेपी कार्यकर्ता भी

इस मुद्दे पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी कृषि बिल को लेकर ट्वीट किया और बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा, “किसानों को भाजपा की शोषणकारी नीतियों से बचाने के लिए एक ज़िम्मेदार दल की तरह अकाली दल के एनडीए से अलग होने का स्वागत है। भाजपा के विरोध में न केवल जनता, विपक्ष व उनके सहयोगी दल हैं बल्कि उनके अपने कार्यकर्ता भी हैं, क्योंकि उन्हें ही जनता के आक्रोश का सीधा सामना करना पड़ रहा है।”

https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1310258084967710720

इंडियागेट के सामने किसानों ने जलाया ट्रैक्टर

नये कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस सहित किसानों का प्रदर्शन लगातार जारी है। सोमवार की सुबह दिल्ली के सबसे हाई सिक्योरिटी जोन के अंतर्गत आने वाले इंडिया गेट के नजदीक कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने इस नये कृषि कानून के विरोध में एक ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेड़कर ने ट्रैक्टर जलाने की घटना को कांग्रेस का नाटक बताया है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर कहा, ‘कांग्रेस कार्यकर्ता ट्रक में ट्रैक्‍टर लाए और इंडिया गेट के पास जलाया। यही कांग्रेस का नाटक। इसलिए कांग्रेस को लोगों ने सत्ता से बेदखल किया।’

https://twitter.com/PrakashJavdekar/status/1310432579812642816

 

 

First Published on: September 28, 2020 12:57 PM
Exit mobile version