
बलिया, उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक 27 साल की विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि विवाहिता की शिकायत पर सोमवार को सुखपुरा थाना में रजनी सिंह नामक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, महिला का आरोप है कि गत दो अगस्त की रात्रि आरोपी दीवार फांदकर उसके घर में घुस आया तथा उससे बलात्कार किया। पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।