नोएडा मेट्रो से एक दिन में सर्वाधिक 23,000 यात्रियों ने सफर किया


कोविड-19 लॉकडाउन के बाद से नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो से एक दिन में सर्वाधिक करीब 23 हजार यात्रियों ने सफर किया है।


भाषा भाषा
उत्तर प्रदेश Updated On :

नोएडा। कोविड-19 लॉकडाउन के बाद से नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो से एक दिन में सर्वाधिक करीब 23 हजार यात्रियों ने सफर किया है जबकि उसके औसत रोजाना सवार 17 हजार के आसपास रहते हैं।

नोएडा मेट्रो रेल निगम (एनएमआरसी) ने यात्रियों की संख्या में इजाफे का श्रेय स्वच्छता उपायों एवं इस सार्वजनिक परिवहन में लोगों के भरोसे में वृद्धि को दिया है।

एनएमआरसी की प्रबंध निदेशक ऋतु माहेश्वरी ने कहा, ‘‘ फलस्वरूप पिछले सप्ताह 11 से 17 अक्टूबर तक एनएमआरसी से रोजाना 17,289 यात्रियों ने सफर किया। एनएमआरसी से 11 अक्टूबर को सर्वाधिक 22,996 यात्रियों ने यात्रा की। ’’



Related