मायावती ने चुनावी वादों को लेकर राजनीतिक पार्टियों पर साधा निशाना

मायावाती ने जनता से दूसरी पार्टियों की ओर से दिए जा रहे इन प्रलोभनों से सावधान रहने को कहा।

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा किये जा रहे वादों पर उन्हें घेरते हुये कहा कि इन वादों को सत्ता में आने के बाद भुला दिया जाता है।

मायावाती ने जनता से दूसरी पार्टियों की ओर से दिए जा रहे इन प्रलोभनों से सावधान रहने को कहा।

बसपा नेता ने ट्वीट कर कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में खासकर भाजपा, सपा, कांग्रेस प्रदेश की जनता को लुभाने व गुमराह करने के लिए आए दिन प्रलोभन भरे जो चुनावी वादों की झड़ी लगा रही है, इन्हें सत्ता में आने के बाद अधिकांशत: भुला दिया जाता है। अब तक का इनका यही इतिहास रहा है। जनता इनसे सतर्क रहे।’’

First Published on: December 3, 2021 1:08 PM
Exit mobile version