लखनऊ। सपा की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की मां रामरती का शनिवार को दिल्ली में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। बसपा अध्यक्ष की मां के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत भारतीय जनता पार्टी समेत समाजवादी पार्टी और बसपा के नेताओं ने शोक जताया है।
बसपा की ओर से जारी प्रेस नोट में बताया गया कि 92 वर्षीय रामरती की राष्ट्रीय राजधानी के एक अस्पताल में मौत हो गई जहां उनका इलाज चल रहा था। बयान में कहा गया है कि बसपा अध्यक्ष अपनी मां के निधन की सूचना मिलने के तुरंत बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गईं । रविवार को वहां रामरती का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
BSP PRESS NOTE-13-11-2021-BEHENJI MOTHER DEMISE pic.twitter.com/XjUMsw8olG
— Mayawati (@Mayawati) November 13, 2021
राजनेताओं ने जताया शोक
पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया है। करीब एक साल पहले मायावती के पिता प्रभु दयाल का 95 साल की उम्र में निधन हो गया था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ट्वीट में कहा ‘ उप्र की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती जी की पूज्य माताजी श्रीमती रामरती जी का निधन अत्यंत दुखद है। प्रभु श्रीराम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।’
उ.प्र. की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती जी की पूज्य माताजी श्रीमती रामरती जी का निधन अत्यंत दुःखद है।
प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 13, 2021
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती जी की माता जी श्रीमती रामरती जी का देहावसान, अत्यंत दु:खद!
दिवंगत आत्मा को ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान दे।
शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहन संवेदना।
भावभीनी श्रद्धांजलि।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 13, 2021