उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गिरा पारा, बढ़ेगी ठिठुरन

राज्य में सबसे कम 2.5 डिग्री सेल्सियस तापमान मुजफ्फरनगर में दर्ज किया गया, जबकि झांसी में सर्वाधिक 26.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में शीतलहर चलने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। वहीं, बृहस्पतिवार सुबह घना कोहरा छाए रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों में रात के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने वाला है। गोरखपुर, बरेली, मुरादाबाद, अयोध्या, लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया।

राज्य में सबसे कम 2.5 डिग्री सेल्सियस तापमान मुजफ्फरनगर में दर्ज किया गया, जबकि झांसी में सर्वाधिक 26.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने राज्य में आम तौर पर मौसम शुष्क रहने और घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है।

First Published on: December 24, 2020 4:55 PM
Exit mobile version