मुंबई से लौटे प्रवासी मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कमासिन थाने के प्रभारी निरीक्षक ओंकार सिंह ने शनिवार को बताया कि पांच दिन पूर्व श्रमिक विशेष ट्रेन से मुंबई से लौटे 19 वर्षिय प्रवासी मजदूर सुनील ने घर में पृथक-वास के दौरान शुक्रवार तड़के फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसे पशु बाड़े में फंदे से लटका पाया गया।

बांदा। बांदा जिले में कमासिन थाना क्षेत्र के मुसीवां गांव में मुंबई से लौटे एक प्रवासी मजदूर ने घर में पृथक-वास के दौरान कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

कमासिन थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) ओंकार सिंह ने शनिवार को बताया कि पांच दिन पूर्व श्रमिक विशेष ट्रेन से मुंबई से लौटे प्रवासी मजदूर सुनील (19) ने घर में पृथक-वास के दौरान शुक्रवार तड़के फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसे पशु बाड़े में फंदे से लटका पाया गया।
एसएचओ ने बताया कि युवक मुंबई की एक स्टील फैक्टरी में काम करता था, लेकिन लॉकडाउन की वजह से फैक्टरी बंद हो जाने से वह घर लौट आया था। उसके पिता अब भी गुजरात में फंसे हैं। एसएचओ ने बताया कि अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
गौरतलब है कि लॉकडाउन के शुरू होने के बाद से देश के कई राज्यों में आत्महत्या से जुड़े मामले आए हैं। जिनमें कुछ मामले परिवारिक कलह से जुड़े थे तो कुछ मामले पीड़िता की नौकरी जाने के कारण मानसिक तनाव बताया गया।

First Published on: May 23, 2020 7:30 PM
Exit mobile version