गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस ने गंगा जल पाइपलाइन के मरम्मत कार्य के मद्देनजर 10 नवंबर तक राष्ट्रीय राजमार्ग-9 को बंद रखने की घोषणा की है।
नोएडा और गाजियाबाद की ओर जाने वाले वाहनों को टिगरी गोल चक्कर से होकर गुजरने की अनुमति होगी। जिस बात की जानकारी नोएडा पुलिस की ओर से एक नोट के जरिए ट्वीट कर दी गई है।
ट्रैफिक एडवाइजरी
दिनांक 20.10.2021 से 10.11.2021 तक गंगा जल परियोजना के अंतर्गत पाइप लाइन मरम्मत कार्य किए जाने के दौरान यातायात डायवर्जन व्यवस्था।
यातायात हेल्पलाइन नं0- 9971009001 pic.twitter.com/Q4J3MRDFTk— Noida Traffic Police (@noidatraffic) October 19, 2021