नोएडा: ‘अलग-अलग हादसों में एक बच्चा समेत दो की मौत’

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र के परथला गांव के पास मंगलवार रात 10 बजे के करीब एक ऑटो रिक्शा पलट गया, जिससे इस घटना में ऑटो चालक की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर सेक्टर 65 के पास मंगलवार शाम को एक कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए आठ साल के एक बच्चे को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गयी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी । अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि थाना फेस-3 क्षेत्र के परथला गांव के पास मंगलवार देर रात 10 बजे के करीब आगे चल रही बुलेट मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में ऑटो रिक्शा चालक संतुलन खो बैठा, तथा ऑटो पलट गया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में ऑटो चालक सतेंद्र की मौके पर ही मौत हो गयी वह कासगंज जिले का रहने वाला था । उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अपर उपायुक्त ने बताया कि थाना फेस -3 क्षेत्र के ही सेक्टर 65 के पास मंगलवार शाम को एक अज्ञात कार चालक ने तेजी एवं लापरवाही से कार चलाते हुए आठ वर्षीय बच्चे रवि को कुचल दिया। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

First Published on: August 26, 2020 3:10 PM
Exit mobile version