नोएडा। थाना जेवर क्षेत्र के गांव करौली बांगर में रहने वाले एक किसान के घर पर धावा बोलकर अज्ञात बदमाशों ने घर में सो रही दो महिलाओं के साथ लूटपाट की। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना जेवर क्षेत्र के गांव करौली बांगर में रहने वाले करतार सिंह के घर पर शुक्रवार देर रात को हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोला। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने घर के बाहर सो रही दो महिलाओं से जेवरात आदि लूट लिए।
डीसीपी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को यह बात पता चली कि बदमाश पशुओं की चोरी करने आए थे। चोरी में विफल रहने पर वे लोग महिलाओं के साथ लूटपाट करके भाग गए। उन्होंने बताया कि पुलिस को इस मामले में अहम सुराग मिला है। जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी की जाएगी।
First Published on: June 20, 2020 11:19 AM