
नोएडा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित पूरे NCR में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर बदमाश को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर लूट का सामान भी बरामद कर किया है। शातिर बदमाश को नोएडा की फेज-3 थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, बदमाश के पकडे जाने से लूट के कई मामलों का खुलासा हो सकता है। प्रारंभिक पूछताछ में लूटपाट के एक दर्जन से अधिक मामलों का पता चला है। ACP नितिन कुमार सिंह ने बताया कि थाना फेस- 3 पुलिस ने मंगलवार सुबह को एक सूचना के आधार पर नौशाद नाम के शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से लूट के तीन मोबाइल फोन, देशी तमंचा, वारदात में प्रयुक्त बाइक व साढे तीन सौ रुपये नगदी बरामद की।
ACP सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान नौशाद ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लूटपाट की दर्जनों वारदातें करना स्वीकार की है। सिंह ने बताया कि बदमाश लूट करने के समय विरोध करने पर गोली मार देता था। उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस इसके साथियों की तलाश कर रही है।