संभल में दो पक्षों में गोलीबारी में एक की मौत, बच्चा घायल

भाषा भाषा
उत्तर प्रदेश Updated On :

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले के नखासा थाना क्षेत्र में दो पक्षों के झगड़े में गोली चलने के दौरान घायल हुए एक व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई। गोलीबारी में एक बच्चा भी घायल हुआ है। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही से मौत का आरोप लगाया है, वहीं पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर इस मामले में जांच भी शुरू कर दी है।

सीओ अरुण कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार रात नखासा थाना क्षेत्र के अंजुमन चौराहे पर दो पक्षों में किसी बात पर विवाद हो गया जिसमें गोलीबारी शुरू हो गयी। गोली लगने से महमूद (55) घायल हो गया जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान महमूद की मौत हो गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि घटना में एक बच्चा भी घायल हुआ है। उक्त मामले में सलमान, इमरान सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। क्षेत्राधिकारी ने अरुण कुमार ने बताया की महमूद की मौत के बाद उसके परिजन उग्र हो गए। उन्होंने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया।

 



Related