उत्तर प्रदेश : पुलिस की गो-तस्करों से मुठभेड़ में एक सिपाही घायल, एक बदमाश गिरफ्तार


पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि सोमवार रात बनियाठेर थाना क्षेत्र के अल्लीपुर बुजुर्ग गांव के नजदीक पुलिस ने गश्त के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। इस पर उन्होंने पुलिस पर गोली चलाई, जिसमें एक सिपाही मोछेंद्र कुमार घायल हो गया।



सम्भल जिले के बनियाठेर क्षेत्र में पुलिस और गो-तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश और एक सिपाही घायल हो गया।

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि सोमवार रात बनियाठेर थाना क्षेत्र के अल्लीपुर बुजुर्ग गांव के नजदीक पुलिस ने गश्त के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। इस पर उन्होंने पुलिस पर गोली चलाई, जिसमें एक सिपाही मोछेंद्र कुमार घायल हो गया।
एक बदमाश गिरफ्तार, दूसरे की तलाश में जुटी पुलिस

उन्होंने बताया कि जवाब में पुलिस ने गोली चलाई जिसमें बिलाल नामक बदमाश घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिलाल का दूसरा साथी भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

बिलाल गौवंशीय पशुओं की तस्करी और गोकशी के मामले में रजपुरा थाने में वांछित था और उस पर लगभग आधा दर्जन मामले दर्ज हैं।
दलित किशोरी से बलात्कार का आरोपी युवक गिरफ्तार

बांदा से सटे चित्रकूट जिले के राजापुर क्षेत्र में सोमवार को 14 साल की दलित किशोरी से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मंगलवार को बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 साल की दलित किशोरी गांव से कुछ दूरी पर महुआ के फूल बीनने गयी थी, जहां गांव के ही 21 वर्षीय युवक अनयन कुमार ने उसे पास के खेत में ले जाकर उससे बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि घर लौटी किशोरी ने पूरा वाकया परिजनों को बताया।

सूचना मिलने पर देर शाम मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक अनयन कुमार को आईपीसी की धारा-376 (बलात्कार), 506 (जान से मारने की धमकी देना) के अलावा अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम एवं पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

सूत्रों ने बताया कि पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है और आरोपी युवक को आज संबंधित न्यायालय के सामने पेश किया जाएगा।



Related