प्रियंका गांधी ने गन्ने की कीमत को लेकर योगी सरकार पर साधा निशाना

प्रियंका गांधी वाद्रा ने पंजाब में गन्ने की कीमत 360 रुपये प्रति क्विंटल किये जाने के फैसले को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा है।

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने पंजाब में गन्ने की कीमत 360 रुपये प्रति क्विंटल किये जाने के फैसले को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि, 400 रुपये प्रति क्विंटल का दाम देने का वादा करके सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने गन्ने की कीमत एक फूटी कौड़ी भी नहीं बढ़ाई।

प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘ पंजाब की कांग्रेस सरकार ने किसानों की बात सुनी और गन्ने के दाम 360 रुपये प्रति क्विंटल किए। गन्ने का दाम 400 रुपये प्रति क्विंटल करने का वादा करके आई उप्र की भाजपा सरकार ने 3 साल से गन्ने की कीमत एक फूटी कौड़ी भी नहीं बढ़ाई और किसानों द्वारा आवाज उठाने पर वह “देख लेने” जैसी धमकी भी देती है।’’

मुख्यमंत्री ने किसान नेताओं के साथ बैठक के बाद गन्ने के राज्य परामर्श मूल्य (एसएपी) में 35 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी करने का ऐलान भी किया।

First Published on: August 25, 2021 2:58 PM
Exit mobile version