लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का समय जिस तरह नजदीक आता जा रहा है, वैसे ही सियासत के गलियारों में आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। पक्ष और विपक्ष एक दूसरे को नीचा दिखाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इसी दौरान प्रियंका गांधी ने भाजपा पर अपनों बच्चों के अकाउंट हैक करने का आरोप लगाया है।
प्रियंका और रोबर्ट वाड्रा के दो बच्चे, 18 वर्षीय मिराया वाड्रा और 20 वर्षीय रैहान वाड्रा हैं। जिनकी शिकायत है कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिए गए हैं और साथ ही फोन टैपिंग की गई है।
वैसे तो प्रियंका गांधी के दोनों बच्चे सोशल मीडिया से काफी दूर रहते हैं। इसी के साथ ही दोनों को कभी सार्वजनिक तौर पर भी नहीं देखा गया है। वे हमेशा जनता और मीडिया से दूर रहते हैं। ऐसे में इस घटना को लेकर वाड्रा परिवार केंद्र सरकार पर बहुत आक्रोशित है।
वहीं हालही में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर फोन टैपिंग करने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि भाजपा ने उन पर नजर रखने के लिए उनका फोन टैप किया है। ताकि उन्हें यह पता चलता रहे कि वे किससे और क्या बातें कर रहे हैं ?
बहरहाल पक्ष और विपक्ष पार्टियां चुनाव में अपनी जीत का झंडा लहराने के लिए जनता को लुभाने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं दे रही हैं। वहीं प्रियंका गांधी भी अपने नए एजेंडे ‘मैं लड़की हूँ लड़ सकती हूँ’ के साथ चुनावी रण में उतर चुकी हैं।
अपने इस अभियान को लेकर उनका कहना है कि इस कार्यक्रम के जरिए मैं सिर्फ लड़कियों को उनकी ताकत का एहसास कराना चाहती हूं, जो भाजपा पिछले 5 सालों में नहीं कर पाई है।
