सर्व सेवा संघ प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री से मांगा मिलने का समय


बीएचयू के छात्र संगठनों के प्रतिनिधियो की एक साझा बैठक हुई जिसमें सर्व सेवा संघ परिसर के संघर्ष में पूरा समर्थन व सक्रिय होकर विश्वविद्यालय व शहर में पर्चे बांटने व चर्चा से संवाद स्थापित करने और बीएचयू के छात्रों की ओर से आंदोलन करने पर चर्चा हुई।



वाराणसी। सर्व सेवा संघ के परिसर और गांधी विद्या संस्थान को जबरन कब जाने और ध्वस्त करने की प्रशासन की अनैतिक कोशिशों के खिलाफ सविनय अवज्ञा सत्याग्रह आज भी जारी रहा। सर्व सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चंदन पाल ने आज प्रधानमंत्री श्री मोदी को पत्र लिखकर उनसे उनके वाराणसी प्रवास के दौरान मिलने का समय मांगा है; ताकि उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराया जा सके।

आज आयोजित बैठक में रणनीतिक चर्चा हुई। बीएचयू के पूर्व प्रोफेसर डॉक्टर सतीश राय ने गांधी के पहली बार काशी आने का किस्सा सुनाया। बताया कि कैसे तमाम अस्त्र-शस्त्रों से लैस होने के बावज़ूद रावण के रथविहीन वनवासी राम से हार जाने का प्रसंग सुनकर गांधी प्रेरित हुए और ब्रिटिश साम्राज्य से टक्कर लेने को भारत को तैयार किया। सरकार द्वारा की जा रही मनमानी के खिलाफ हमें आज भी ऐसा ही करना है।

उन्होंने यह भी कहा कि गांधी गोली मारने से तो नहीं मरे; गांधी संस्थाओं के रूप में जिंदा रहे। लेकिन अब गांधी संस्थानों को नष्ट करके उन्हें मारने की एक बार फिर कोशिश हो रही है। हम ऐसा न होने दें।

किन्नर समाज की ओर से समर्थन देने आई उनकी अगुवा सलमा ने तानाशाही को आजादी के नायकों के सपने के विरुद्ध बताते हुए खुला ऐलान किया कि आज उनका वक़्त आया है, कल हमारा दौर आएगा।

उन्होंने कहा- “हम गांधी को जानते और मानते हैं। सद्भाव बचाने की कोशिश में गांधी ने गोली खाई थी, जरूरत पड़ी तो गांधी विचार के इस संस्थान को बचाने के लिए हम भी गोली खाने से पीछे नहीं हटेंगे।”

सभा में समर्थन देने के लिए देशभर से पधारे सामाजिक कार्यकर्ता, लेखक, प्रोफेसर और गांधी विचारकों ने भी अपने विचार रखे। सभा में आरा से पधारे विख्यात रंगकर्मी अशोक मानव दिल्ली से आए लेखक अरुण तिवारी, मनोहर मानव, विद्याधर ,जागृति राही ,संजीव सिंह महोबा से अरविंद सिंह कुशवाह, खादी के ताना-बाना कार्यकर्ता जीतेंद्र आदि कार्यकर्ताओं ने विचार व्यक्त किया। सभा की अध्यक्षता सर्व सेवा संघ के अध्यक्ष चंदन पाल और संचालन कार्यक्रम संयोजक राम धीरज ने किया।

बीएचयू के छात्र संगठनों के प्रतिनिधियो की एक साझा बैठक हुई जिसमें सर्व सेवा संघ परिसर के संघर्ष में पूरा समर्थन व सक्रिय होकर विश्वविद्यालय व शहर में पर्चे बांटने व चर्चा से संवाद स्थापित करने और बीएचयू के छात्रों की ओर से आंदोलन करने पर चर्चा हुई।

धनंजय त्रिपाठी रैना इशा शशिकांत इंदु पांडे मारुति मानव समरेंद्र अनुपम मोहित अवस्थी नीतू यादव राजीव नयन अर्पिता प्रज्ञा हर्षवर्धन नीरज विवेक शशी रंजन रेहान कुंदन शिवराज मुरारी आदि छात्रों ने बैठक कर समर्थन का निर्णय लिया।



Related