सर्व सेवा संघ: गांधीवादियों ने बनाया मानव श्रृंखला


पूरे दिन सर्व सेवा संघ के कैंपस में शहर के और अन्य प्रदेशों से आए हुए गांधीवादीयों का तांता लगा रहा।सभा में केवल गांधीजन ही नहीं इसमें छात्र, विद्यार्थी, किसान, प्रोफेसर, युवा साथी, महिलाएं, बुद्धिजीवी और साहित्यकार सभी लोगों ने सर्व सेवा संघ को अपना समर्थन दिया।



वाराणसी। आज 2 जुलाई को सवेरे 8:00 बजे से सर्व सेवा संघ में प्रातः प्रार्थना और सत्याग्रह का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। आज बसंत कॉलेज मोड़ से लेकर मस्जिद के गेट तक मानव श्रृंखला बनाई गई इसमें गांधी वादियों के अलावा शहर के कई संस्थाओं और स्थानीय दुकानदार और नागरिक भी शामिल हुए पर्चे बांटकर लोगों को प्रशासन की मनमानी के बारे में बताया गया। इस कार्यक्रम में डेढ़ सौ से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया बनारस गाजीपुर, जौनपुर, इलाहाबाद, दिल्ली, राजस्थान, उड़ीसा, बिहार, छत्तीसगढ़ से गांधीवादी लोग आए थे।

आज पूरे दिन सर्व सेवा संघ के कैंपस में शहर के और अन्य प्रदेशों से आए हुए गांधीवादीयों का तांता लगा रहा।सभा में केवल गांधीजन ही नहीं इसमें छात्र, विद्यार्थी, किसान, प्रोफेसर, युवा साथी, महिलाएं, बुद्धिजीवी और साहित्यकार सभी लोगों ने सर्व सेवा संघ को अपना समर्थन दिया और यह कहा कि संस्थान को बचाने के लिए हम तन मन धन से तैयार हैं। इसके लिए जो भी कुर्बानी देनी पड़ेगी इससे हम लोग पीछे नहीं हटेंगे।

कई विपक्षी पार्टियों के नेता भी पहुंचे और उन्होंने यह कहा कि सर्व सेवा संघ के आंदोलन एक जन आंदोलन के रूप में परिवर्तित हो चुका है और आने वाले दिनों में बीजेपी को इससे बहुत नुकसान होगा। सरकार को यह पता होना चाहिए कि जिनके ऊपर उन्होंने आरोप लगाया है, वह हमारे प्रेरणा पुरुष हैं देश विनोबा भावे, जयप्रकाश नारायण, लाल बहादुर शास्त्री राजेंद्र प्रसाद को अपना आदर्श मानता है।इनका सार्वजनिक और व्यक्तिगत जीवन एक आदर्श स्थापित करता है भारत के नौजवान और पीढ़ियां उनसे प्रेरणा लेते हैं।

मानव श्रृंखला में वरिष्ठ गांधीवादी अमरनाथ आई प्रोफेसर आनंद कुमार राज्यसभा सांसद अनिल हेगडे सर्व सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन पाल, आशा बहन, नंदलाल मास्टर, रंजू सिंह, फादर जयंत, सुरेंद्र भाई, धनंजय त्रिपाठी, कालिका भाई, जितेंद्र, आलोक सिंह आदि डेढ़ सौ से अधिक लोग मानव श्रृंखला में शामिल हुए।



Related