सर्व सेवा संघ: जयप्रभा पुस्तकालय में दस हजार से अधिक दुर्लभ किताबें व पांडुलिपियां


सर्व सेवा संघ कैंपस के जयप्रभा पुस्तकालय में 10,000 से अधिक दुर्लभ किताबें व पांडुलिपियां हैं, प्रकाशन में करोड़ों रुपए की पुस्तकें, 10 से अधिक ऑफिस एवं पुस्तकालय कंप्यूट हैं जिसमें नए- पुराने दस्तावेज संग्रहित हैं, पुराने ऐतिहासिक दस्तावेज, भूदान यज्ञ पत्रिका की दुर्लभ पत्रिकाएं व फाइलें, और अरबों रुपए के भवन बने हुए हैं अगर सरकार या रेलवे प्रशासन इसको गिराने की कोशिश करेगा तो हम कोर्ट में हर्जाने व मुवावजे के लिए जाएंगे।



वाराणसी। 18 जुलाई सर्व सेवा संघ वाराणसी परिसर में सत्याग्रह का 59 वां दिन था। आज के सत्याग्रह में मुख्य रूप से दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर वह समाजवादी चिंतक प्रोफेसर आनंद कुमार ने अपने व्याख्यान में कहा की सरकार के इस मनमाने पन के खिलाफ लड़ने और सत्याग्रह करने के लिए देशभर के गांधीवादी व समाजवादी कल से बनारस पहुंचना शुरू करेंगे।

सत्याग्रह में शामिल होने के लिए कल 19 जुलाई को मैगसेसे अवॉर्ड डॉक्टर संदीप पांडे, मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं सांसद रमाशंकर सिंह,  दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर व समाजवादी राजकुमार जैन,समाजवादी नेता रघु ठाकुर, लोकतंत्र सेनानी व पत्रकार दिग्विजय सिंह, बिहार सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष विनोद रंजन  एवं अन्य का आना सुनिश्चित हुआ है। इसी कड़ी में राम धीरज ने सभा में बताया की बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लालबहादुर शास्त्री के पुत्र पूर्व सांसद अनिल शास्त्री, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार पूर्व सांसद भक्त चरणदास, मेधा पाटेकर, डीपी राय ने भी जल्द ही बनारस पहुंचने की सूचना दी है।

राम धीरज ने यह भी कहा की सर्व सेवा संघ कैंपस के जयप्रभा पुस्तकालय में 10,000 से अधिक दुर्लभ किताबें व पांडुलिपियां हैं, प्रकाशन में करोड़ों रुपए की पुस्तकें, 10 से अधिक ऑफिस एवं पुस्तकालय कंप्यूट हैं जिसमें नए- पुराने दस्तावेज संग्रहित हैं, पुराने ऐतिहासिक दस्तावेज, भूदान यज्ञ पत्रिका की दुर्लभ पत्रिकाएं व फाइलें, और अरबों रुपए के भवन बने हुए हैं अगर सरकार या रेलवे प्रशासन इसको गिराने की कोशिश करेगा तो हम कोर्ट में हर्जाने व मुवावजे के लिए जाएंगे।

गाजीपुर से आए किसान नेता रामाश्रय ने कहा कि इस समय खेती किसानी का समय चल रहा है फिर भी किसान इस आंदोलन से जुड़ रहे हैं। आंदोलन कुछ गिने-चुने लोग ही करते हैं और जन आंदोलन में तब्दील हो जाता है।

गाजीपुर के सर्वोदय कार्यकर्ता ईश्वर चंद जी ने कहा कि हमें आज समाज के हर तबके को इस आंदोलन से जोड़ने की जरूरत है जैस जैसा जयप्रकाश नारायण ने संपूर्ण क्रांति के समय किया था।

गांधीवादी विचारक विद्याधर मास्टर साहब ने कहा कि संविधान स्वतंत्रता संग्राम की उपज है और स्वतंत्रता हमें आंदोलन करके प्राप्त हुई है इसलिए हमें ऐसे आंदोलन में रोजाना चाहिए जो कि हमारा सामाजिक वह नैतिक कर्तव्य है।

आम आदमी के प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह ने कहा कि काशी आनंद वन हुआ करता था जब से यह सरकार आई है हमें सांप्रदायिक हिंसा में ढकेलते जा रही है। अब हमें प्रचारकर्ता बनकर जन-जन तक, उनकी मुसीबत को सुनने और समाधान में केवल सत्ता परिवर्तन ही एक रास्ता है, बताने की आवश्यकता।

आज सत्याग्रह की शुरुआत जागृति राही के सर्व धर्म प्रार्थना से शुरू हुआ तथा संचालन जितेंद्र ने किया। सत्याग्रह में वल्लभाचार्य पांडे, बिहार के अशोक मानव उनकी कलाकार की टीम, कांग्रेस नेता संजीव सिंह व राहुल, आम आदमी पार्टी के मुकेश सिंह, सरोज शर्मा व निलेश सिंह, दखल संस्था की युवा महिला साथी, बीएचयू के एनएसयूआई के छात्र संगठन, भारतीय किसान यूनियन के लक्ष्मण प्रसाद मौर्य, अनूप श्रमिक, इंदु पांडे, धनंजय, चेखुर  प्रसाद प्रजापति, लोक समिति व लोक चेतना समिति की 100 से ज्यादा महिलाएं इत्यादि शामिल हुए।



Related