फ्लैट में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका


पुलिस ने बताया कि महिला के कई तीन दिन पहले मौत हो गई थी और मौत के दिन तीन बाद शव से बबदू आने के बाद पड़ोसियों द्वारा जब घटना की सूचना दी गई तब इसके बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने बताया कि शव के कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है औऱ पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।



नोएडा। राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा के  थाना बीटा-2 क्षेत्र के स्वर्ण नगरी में बुधवार सुबह एक 32 वर्षीय एक महिला के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को घर पर महिला के पति या कोई अन्य रिश्तेदार नहीं मिला। 

पुलिस उपायुक्त (जोन-3) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना बीटा-2 क्षेत्र के स्वर्ण नगरी स्थित एक फ्लैट में बुधवार को पिंकी कुमारी पत्नी सुमित राजपूत का शव पुलिस को मिला। उन्होंने बताया कि महिला यहां अपने पति और एक बच्चे के साथ किराए पर रह रही थी। वह मूल रूप से दिल्ली के वसुंधरा एनक्लेव की रहने वाली थी। पुलिस के अनुसार .घटना के समय महिला घर पर अकेली थी। उसका पति और लड़का घर पर नहीं मिले।

पुलिस ने बताया कि महिला के कई तीन दिन पहले मौत हो गई थी  और मौत के दिन तीन बाद शव से बबदू आने के बाद पड़ोसियों द्वारा जब घटना की सूचना दी गई तब इसके बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने बताया कि शव के कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है औऱ पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा। 

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद दिल्ली पुलिस के सहायता से उसके दिल्ली स्थित संबंधियों से सम्पर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन वहां पर भी किसी से संपर्क नहीं हो पाया। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद पुलिस उसके संबंधियों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया में महिला के हत्या की आशंका है, लेकिन पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही पुलिस असली कारणों की जानकारी देगी।