
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपने विधायक सुभाष पासी के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की तैयारियों की खबरों के बीच मंगलवार को उन्हें पार्टी से निष्कासित करने की घोषणा की।
सपा ने ट्वीट किया, ‘‘गाजीपुर की सैदपुर सीट से सपा विधायक सुभाष पासी को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में दल से निष्कासित किया जा रहा है।’’
गाजीपुर की सैदपुर विधानसभा से सपा विधायक सुभाष पासी जी को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण पार्टी से निष्कासित किया जाता है।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) November 2, 2021
दो बार सपा के टिकट पर विधायक चुने गए पासी पिछले कुछ समय से भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं और उनके जल्द ही भाजपा में शामिल होने की संभावना है।