लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। अखिलेश ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभी-अभी मेरी कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। मैंने अपने आपको सबसे अलग कर लिया है और घर पर ही उपचार शुरू हो गया है।
ट्वीट में कहा कि पिछले कुछ दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आये हैं, उन सबसे विनम्र आग्रह है कि वे भी जाँच करा लें। उन सभी से कुछ दिनों तक पृथकवास में रहने की विनती भी है।” गौरतलब है कि अखिलेश ने हाल में हरिद्वार का दौरा किया था।
अभी-अभी मेरी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। मैंने अपने आपको सबसे अलग कर लिया है व घर पर ही उपचार शुरू हो गया है।
पिछले कुछ दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आये हैं, उन सबसे विनम्र आग्रह है कि वो भी जाँच करा लें। उन सभी से कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहने की विनती भी है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 14, 2021
जहां उन्होंने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि समेत अनेक धार्मिक नेताओं से मुलाकात की थी। गिरि भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। हरिद्वार से लौटने के बाद अखिलेश ने मंगलवार को अपना कोरोना टेस्ट कराया था।
नगर विकास मंत्री टंडन भी कोरोना संक्रमित
उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन भी कोरोना संक्रमण की जद में आ गए हैं। टंडन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट में कहा “कोविड के प्रारम्भिक लक्षण दिखने पर मैंने अपनी जाँच कराई, जिसकी रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है। डाक्टरों की सलाह पर मैंने स्वयं को घर पर ही पृथकवास में रख लिया है।” टंडन ने अपील की “विगत दिनों मेरे सम्पर्क में आए हुए लोगों से अनुरोध है कि अपनी जांच करवा लें।









