पुलिस के विशेष दल ने लूटपाट करने वाले गिरोह के दो बदमाश किए गिरफ्तार

गौतमबुद्ध नगर जिले में सुबह की सैर पर निकले लोगों के साथ लूटपाट करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले में सुबह की सैर पर निकले लोगों के साथ लूटपाट करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि चेन और मोबाइल फोन छीननें जैसी वारदातों को रोकने के लिए पुलिस के विशेष दल बनाए गए थे और ये दल बुधवार सुबह गश्त कर रहे थे, तभी सेक्टर 56 के पास पुलिस को मोटरसायकिल सवार दो लोग दिखाई दिए।

सिंह ने बताया की पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की इसपर उन्होंने पुलिसकर्मियों पर गोलियां चलाईं, पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। जिसमें एक गोली एक बदमाश के पैर पर लगी और भागने की कोशिश कर रहे उसके दूसरे साथी को भी पुलिस ने पकड़ लिया।

अपर उपायुक्त ने बताया कि इनके पास से पुलिस ने दो देसी तमंचे, लूट में प्रयोग होने वाली बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल तथा विभिन्न जगहों से लूटे हुए चार मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद किया है। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लूट की कई वारदातें करनी स्वीकार की है।

First Published on: September 29, 2021 2:14 PM
Exit mobile version