लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले स्थित फैजाबाद जंक्शन का नाम बदलकर ‘अयोध्या कैंट’ करने का फैसला किया गया है। जिस बात की जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने शनिवार को ट्वीट कर दी है।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया,‘‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम ‘अयोध्या कैंट’ करने का निर्णय लिया है।’’
#UPCM श्री @myogiadityanath जी ने फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम “अयोध्या कैन्ट” करने का निर्णय लिया है। @spgoyal@sanjaychapps1@74_alok pic.twitter.com/P8qg4Gc2P3
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) October 23, 2021