लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर दो गिरफ्तार

जनपद गौतम बुद्ध नगर की पुलिस ने बुधवार को लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

जनपद गौतम बुद्ध नगर की पुलिस ने बुधवार को लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार लॉकडडाउन के उल्लंघन के संबंध में तीन प्राथमिकी दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस कमिश्नर के मीडिया प्रभारी अभिनेंद्र सिंह ने बताया कि कोविड-19 की वजह से जनपद में लॉकडाउन व धारा 144 लागू है। उन्होंने बताया कि बुधवार को पुलिस ने 200 स्थानों पर बैरियर लगाकर वाहनों की जांच की। कुल 1,588 वाहनों की जांच की गयी और 675 वाहनों का चालान काटा गया। एक वाहन को जब्त किया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने डीएनडी सहित कई स्थानों पर पुलिस द्वारा की जा रही जांच का निरीक्षण किया।

गोकशी मामले में फरार तीन आरोपी गिरफ्तार

जिले में थाना जारचा पुलिस ने बुधवार दोपहर को मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपए के एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके दो साथियों को मंगलवार की रात गिरफ्तार किया था। ये बदमाश गोकशी के एक मामले में फरार चल रहे थे।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पच्चीस- पच्चीस हजार रुपये की इनाम की घोषणा की गई थी। उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर को उनके बारे में सूचना मिली।

उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। पुलिस से अपने आप को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर ताबड़तोड़ गोली चला दी।

डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली नसीम के पैर में लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि उसकी गिरफ्तारी पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था। उसके उसे साथी चेहल्लुम अली व नईम को मंगलवार देर रात गिरफ्तार किया गया था।

First Published on: May 28, 2020 9:26 AM
Exit mobile version