नोएडा में Encounter के बाद दो बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद

नोएडा। नोएडा में लूटपाट करके भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर 15 के पास से बाइक सवार दो बदमाश मोहित गुप्ता नामक व्यक्ति से मोबाइल फोन लूट कर भाग रहे थे। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की।

उन्होंने बताया कि सेक्टर 15 के नाले के पास पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस दल पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली दो बदमाशों साजिद तथा चंद्रपाल को लगी है। उपचार के लिए उन्हें नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के पास से पुलिस ने देसी तमंचा, घटना में इस्तेमाल बाइक, मोबाइल फोन बरामद किया है।

 

First Published on: September 30, 2020 12:08 PM
Exit mobile version