रिश्वत लेने के आरोप में दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

सीतापुर। यूपी के सीतापुर जिले में दो पुलिसकर्मियों द्वारा रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया। शुक्रवार को थाना मछरेटा में एक हेड कॉन्स्टेबल और कांस्टेबल का रिश्वत लेने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

इस घटना का संज्ञान लेते हुये पुलिस अधीक्षक सीतापुर आरपी सिंह ने हेड कॉन्स्टेबल जागेश कुमार और मछरेटा थाने के कॉन्स्टेबल शिव कुमार को निलंबित कर दिया। दोनों पुलिसकर्मी शुक्रवार को पुलिस स्टेशन परिसर में एक वृद्ध व्यक्ति से रिश्वत ले रहे थे, इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिण नागेंद्र सिंह को जांच सौंपी गयी है।

First Published on: September 5, 2020 3:59 PM
Exit mobile version