यमुना में नहाने गए दो किशोर डूबे

फतेहपुर। जिले के ललौली थाना क्षेत्र अंतर्गत दतौली गांव में यमुना में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हो गयी है। ललौली थाना के प्रभारी निरीक्षक संदीप तिवारी ने बताया कि दतौली गांव के दो किशोर लड़के हर्ष अवस्थी (15) व गोरे (11) सोमवार की दोपहर साइकिल पर सवार होकर यमुना नदी नहाने गए थे, लेकिन देर रात तक जब घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश की। उन्होंने बताया कि सोमवार देर रात परिजनों को नदी किनारे लड़कों के कपड़े और साइकिल मिली थी। करीब आधी रात में गोताखोरों ने गोरे का शव ढूंढ निकाला और हर्ष का शव मंगलवार को सुबह यमुना नदी के पानी से बरामद किया गया।

First Published on: September 15, 2020 8:53 PM
Exit mobile version