नोएडा। उत्तर प्रदेश पुलिस ने हाथरस जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को रोकने के दौरान उनका गिरेबान तक पकड़ लिया और उनकी साथ धक्का-मुक्की भी की है। पुलिस की धक्का मुक्की के दौरान राहुल गांधी जमीन पर गिर गए जिसमें उनको चोटें भी आई हैं।
राहुल गांधी के समर्थकों पर चली लाठियां कईयों को लगी गंभीर चोटें
राहुल गांधी के काफिले के साथ यूपी पुलिस ने काफी बर्बर तरिके से पेश आई जिसमें उसने साथ जा रहे लोगों पर लाठियां बरसाई जिसमें कईयों को फाफी चोटें आई हैं। कांग्रेस समर्थकों को मारने पर प्रियंका गांधी ने कहा, ” हाथरस जाने से हमें रोका। बर्बर ढंग से लाठियाँ चलाईं। कई कार्यकर्ता घायल हैं। हमें अहंकारी सरकार की लाठियाँ हमें रोक नहीं सकतीं। काश यही लाठियाँ, यही पुलिस हाथरस की दलित बेटी की रक्षा में खड़ी होती।”
हाथरस जाने से हमें रोका। राहुल जी के साथ हम सब पैदल निकले तो बारबार हमें रोका गया, बर्बर ढंग से लाठियाँ चलाईं। कई कार्यकर्ता घायल हैं। मगर हमारा इरादा पक्का है। एक अहंकारी सरकार की लाठियाँ हमें रोक नहीं सकतीं। काश यही लाठियाँ, यही पुलिस हाथरस की दलित बेटी की रक्षा में खड़ी होती। pic.twitter.com/lRq9kLSHJz
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 1, 2020
समाचार चैनल एबीपी न्यूज के अनुसार हाथरस जा रहे राहुल गांधी को रोकने के दौरान यूपी पुलिस ने राहुल गांधी को धक्का दिया जिसके बाद वह जमीन पर गिर पड़े। पुलिस की हरकत के बाद मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेता और भिंड के लोकसभा प्रत्यशी देवाशीष जरारिया ने ट्वीट कर कहा है कि जब पुलिस दो देश के इतने बड़े नेता के साथ ऐसा व्यवहार कर सकती हैं तो वह आम आदमी के साथ कैसा व्यवहार करेगी।
राहुल गांधी जी का गिरेबान पकड़ती यूपी पुलिस धक्का देती है राहुल जी गिर जाते है, लाठियां तान ली जाती है।
जब देश के इतने बड़े नेता के साथ ऐसा हो सकता है तो आम व्यक्ति की क्या हालत होगी।
बेटी को इंसाफ नही देंगे गुंडागर्दी करेंगे pic.twitter.com/Tixb7ZBrfA— Devashish Jarariya (@jarariya91) October 1, 2020
वहीं पुलिस के लाठी चार्ज पर कांग्रेस के नेता पीएल पुनिया ने आरोप लगाया है कि जनता के आक्रोश से डरी हुई बीजेपी अब पुलिस का लाठियों का सहारा ले रही है। उन्होंने ट्वीट किया, ” डरी हुई भाजपा ने लिया पुलिस की लाठियों का सहारा ”
डरी हुई भाजपा ने लिया पुलिस की लाठियों का सहारा ।#RahulGandhi pic.twitter.com/UfiV8bk6MQ
— P L Punia (@plpunia) October 1, 2020
राहुल-प्रियंका को गिरफ्तार कर अनजान जगह ले गई पुलिस
यूपी पुलिस ने राहुल और प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस के दूसरे कई नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस सभी नेताओं कहा ले जा रहे हैं इस बात का अंदाजा अभी तक किसी को नहीं है। इस संबंध में कांग्रेस के नेता और लखनऊ संसदीय सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे आचार्य प्रमोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।