कांग्रेस की महोबा में निकली “गाय बताओ-किसान बचाओ यात्रा” पर फिर बरसी यूपी पुलिस की लाठी

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने आरोप लगाते हुए कहा था कि, ‘‘ श्रीकृष्ण-राम के प्रदेश में गायों की दुर्दशा कराई जा रही है। सरकारी गौशालाएं यातना गृह बन गयी हैं।’’

महोबा। कांग्रेस द्वारा महोबा में निकाली गई गाय “बताओ-किसान बचाओ यात्रा” पर आज फिर यूपी पुलिस ने जमकर लाठिया भांजी। यूपी पुलिस के इस लाठी चार्ज में कई कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गए।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव और राजस्थान से कांग्रेस के विधायक धीरज गुर्जन ने योगी सरकार की पुलिस की इस कार्रवाई की तीखी आचोलना है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ” गाय बचाओ, किसान बचाओ यात्रा पर पुलिस ने महोबा में लाठी चार्ज किया है। जबकि कांग्रेस के सिपाही शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे। इस लाठीचार्ज से साफ हो गया है की योगी सरकार गाय और किसान विरोधी सरकार है। ”

https://twitter.com/dgurjarofficial/status/1344209313485582337

महोबा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष तुलसीदास लोधी ने कहा, ‘‘कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता कबरई से शांतिपूर्ण तरीके से ‘गाय बचाओ-किसान बचाओ’ यात्रा निकाल रहे थे और इसी दौरान पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया।’’ उन्होंने दावा किया कि इस घटना में पार्टी के लगभग 25 नेता और कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

लोधी ने बताया कि पुलिस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित, महासचिव राहुल राय, युवा प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क और प्रभारी सचिव अखिलेश कुमार समेत डेढ़ सौ से ज्यादा नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

इस बीच अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेन्द्र कुमार गौतम ने बताया कि बिना अनुमति प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के सिर्फ 26 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन में छोड़ा गया है। अधिकारी ने लाठीचार्ज किये जाने के आरोप को निराधार बताया है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने गोरक्षा के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरने के लिए गत शनिवार से प्रदेश में ‘गाय-किसान बचाओ पदयात्रा’ शुरु की है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में राज्य की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि, ‘‘ श्रीकृष्ण-राम के प्रदेश में गायों की दुर्दशा कराई जा रही है। सरकारी गौशालाएं यातना गृह बन गयी हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसके विरोध में कांग्रेस शनिवार से पूरे प्रदेश में ‘गाय-किसान बचाओ पदयात्रा’ शुरू करेगी। इसकी शुरुआत ललितपुर जिले से होगी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू इस पदयात्रा की अगुवाई करेंगे। लल्लू सिर पर गायों की अस्थियां रखकर चित्रकूट जाएंगे।’’

First Published on: December 30, 2020 3:24 PM
Exit mobile version