
नोएडा। उत्तर प्रदेश के हाथरस में बलात्कार पीड़िता से परिजनों से मिलने जा रहे कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं के काफिले को यूपी पुलिस ने जमुना एक्सप्रेस वे पर ही रोक दिया। पुलिस की इस हरकत के बाद राहुल और प्रियंका गांधी वाहनों का काफिला छोड़ हाथरस के लिए पैदल ही निकल पड़े। इस पैदल मार्च में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के दूसरे नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद हैं। हाथरस के लिए राहुल गांधी के पैदल ही चल देने के बाद यूपी पुलिस के कारकूनों ने उनको पुनः जमुना एक्सप्रेस वे पर रोक लिया गया।
पुलिस की धक्का-मुक्की में राहुल जमीन पर गिरे, लगी चोटें
हाथरस जाने के कारण यूपी पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को यमुना एक्सप्रेस वे पर गिरफ्तार कर रोक लिया जिसके बाद जब वे पैदल चलने लगे तो पुलिस ने उनके साथ धक्का-मुक्की की जिसके बाद वे जमीन पर गिर गए और उनको चोटें आई हैं। वहीं राहुल गांधी ने कहा कि वे धारा 144 का सम्मान करते हुए हाथरस अकेले ही जाना चाहते हैं, लेकिन पुलिस यह बताये कि उनको किस धारा में रोक रही है। समाचार चैनल न्यूज24 के अनुसार राहुल गाधी के जमीन पर गिरने का वीडियो।
यूपी पुलिस से धक्का-मुक्की में गिरे राहुल गांधी….#HathrasHorror #PriyankaGandhi #RahulGandhi pic.twitter.com/ZtNzKMuq0h
— News24 (@news24tvchannel) October 1, 2020
राहुल के साथ जा रहे लोगों की पुलिस ने की पिटाई, राहुल की भी लगीं चोटें
यूपी पुलिस हर उस आंदोलन को दबा देना चाहती है जो सरकार की बदनामी का बायस बने। इसके लिए सरकार के इशारे पर वह कुछ भी करने के लिए तैयार है। इसकी बानगी तब देखने को मिली जब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल और प्रियंका गांधी के वाहनों के काफिले को यूपी पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस वे पर रोक दिया।
श्री राहुल गांधी के साथ यह दुर्व्यवहार अत्यंत निंदनीय है।#ShameOnUPPolice #HathrasHorror pic.twitter.com/Qw0DJmfk2l
— Sanjay Nirupam (@sanjaynirupam) October 1, 2020
पुलिस की इस हरकत के बाद राहुल-प्रियंका और समर्थक हाथरस के लिए पैदल ही निकल पड़े। जिसके बाद पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूलने लगे और उन्होंने इस पैदल मार्च को नाकाम करने के लिए राहुल गांधी के साथ जा रहे सैकड़ों लोगों को रोकने की कोशिश की। लेकिन जब काफिला नहीं रुका तो पुलिस ने कांग्रेस के समर्थकों को पिटाई भी की। इस दौरान यूपी पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ भी बदसलूकी की।
राहुल गांधी को लगी चोट
पैदल मार्च के दौरान यूपी पुलिस ने राहुल गांधी के साथ धक्का मुक्की की है। एबीपी न्यूज चैनल के अनुसार इस धक्का-मुक्की में राहुल गांधी के बांह में चोटें आई हैं।
#BreakingNews : कांग्रेस नेता का दावा- पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की के दौरान राहुल गांधी के हाथ में चोट
पल-पल के अपडेट के लिए लिंक पर क्लिक करेंhttps://t.co/D33NKFgQ6z pic.twitter.com/DsYTQYc7Ei
— ABP News (@ABPNews) October 1, 2020