उप्र: लखीमपुर खीरी में हिंसा के बाद निषेधाज्ञा लागू


उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के लखीमपुर खीरी दौरे से पहले हुई हिंसा के मद्देनजर राज्य प्रशासन ने वहां निषेधाज्ञा लागू कर दिया गया है।



लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के लखीमपुर खीरी दौरे से पहले हुई हिंसा के मद्देनजर राज्य प्रशासन ने वहां निषेधाज्ञा लागू कर दिया गया है।

लखनऊ, पुलिस आयुक्तालय में संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) पीयूष मोर्डिया के हस्ताक्षर से रविवार देर रात जारी आदेश में कहा गया , ‘‘आज लखीमपुर खीरी जिले में हुई घटना के मद्देनजर वहां शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 (निषेधाज्ञा) लागू कर दी गई है।’’

मोर्डिया ने अपने आदेश में कहा है, ‘‘उक्त घटना को लेकर जनपद में राजनीतिक दलों/संगठनों के एकत्र होने से कानून व्यवस्था प्रतिकूल रूप से प्रभावित हो सकती है। इसलिए जनपद खीरी में स्थिति सामान्य होने तक जनपद की सीमा में किसी भी राजनीतिक दल अथवा संगठन के नेताओं/कार्यकर्ताओं के एकत्र होने अथवा प्रदर्शन करने पर रोक लगायी जाती है।’’

सोशल मीडिया के एक ग्रुप पर मिश्रा के कार्यालय ने उनके हवाले से पोस्‍ट किया, ‘‘लखीमपुर खीरी के लिए निकलते समय हमें उत्तर प्रदेश शासन द्वारा रोक दिया गया है। जितना जोर आजमाइश कर लीजिए अवाज दबने वाली नहीं है।’ आगे उन्होंने लिखा है, ‘बिना लिखित आदेश के उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा हमारे घर पर ही हमें जबरन रोका जा रहा है।’

इसबीच, कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा पार्टी के नेता दीपेन्द्र हुड्डा के साथ आज आधी रात बाद लखीमपुर खीरी रवाना हुई। वहीं, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सांसद व महासचिव सतीश चन्द्र मिश्रा को खीरी जाने से रोक दिया गया है।



Related