दिल्ली में पेड़ से टकराई यूपी रोडवेज की बस, 12 यात्री घायल, बस छोड़कर ड्राइवर फरार

पुलिस ने बताया कि चालक घटना के बाद फरार हो गया और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं। दुर्घटना सुखदेव विहार के निकट हुई और पुलिस को इसकी जानकारी तड़के तीन बजकर 22 मिली।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की एक बस शनिवार तड़के मथुरा रोड़ पर एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 12 लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि चालक घटना के बाद फरार हो गया और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना सुखदेव विहार के निकट हुई जिसमें उप्र रोडवेज की बस मथुरा रोड पर सीआरआरआई ऑफिस के सामने सीएनजी पंप के पास एक पेड़ से टकरा गई।  पुलिस को इसकी जानकारी तड़के तीन बजकर 22 मिली।

पुलिस ने बताया कि बस आगरा से आ रही थी और आईएसबीटी सराय काले खां जा रही थी।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) आर.पी. मीणा ने बताया कि 12 यात्री घायल हुए हैं और उन्हें एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है वहीं अन्य दस यात्रियों को मौके पर ही प्राथमिक चिकित्सा दे दी गई। दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि हादसे के बारे में आगरा डिपो के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।

First Published on: November 21, 2020 2:05 PM
Exit mobile version