उत्तर प्रदेश: भाजपा ने सपा पर साधा निशाना

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर कटाक्ष करते हुए दावा किया कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के शासन में असामाजिक तत्व भाग रहे हैं।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर कटाक्ष करते हुए दावा किया कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के शासन में असामाजिक तत्व भाग रहे हैं।

भाजपा और सपा के बीच हाल में कुछ व्यापारियों पर उनके कथित राजनीतिक संबंधों को लेकर छापेमारी के बीच, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि ‘‘रेड अलर्ट’’ में शामिल लोग ‘‘इत्र की दुर्गंध’’ से बहुत शर्मसार हैं और उन्हें अपना चेहरा दिखाने में शर्मिंदगी महसूस होती है।

सपा के सदस्य लाल टोपी पहनते हैं और भाजपा सत्ता में रहने के दौरान कुछ अपराधियों को कथित रूप से संरक्षण देने के लिए सपा की आलोचना करने के वास्ते अक्सर ‘‘रेड अलर्ट’’ के तंज का इस्तेमाल करती है।

प्रधान ने ट्वीट कर सपा नेता अखिलेश यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘‘आतंक और गुंडागर्दी’’ इन लोगों की पहचान है।

वह आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के प्रभारी हैं। प्रधान ने कहा कि भाजपा ने लोगों का विश्वास जीतने के लिए ‘‘जन विश्वास’’ यात्रा निकाली है। सपा ने हाल में अपने कुछ सदस्यों को उनकी कथित गुंडागर्दी के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

First Published on: January 1, 2022 10:25 PM
Exit mobile version