लखनऊ से दिल्ली आ रही महिला से बस में दुष्कर्म


मथुरा। महिला सुरक्षा को लेकर कारकार कितने भी कड़े कानून बना ले, लेकिन महिलाओं के साथ अपराध कम नहीं हो रहे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश का है। यहां लखनऊ से एक निजी बस से दिल्ली आ रही महिला के साथ बस के क्लीनर ने दुष्कर्म किया।

पुलिस ने बताया कि बस लखनऊ से आ रही थी और बस के एक कर्मचारी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह जब बस मथुरा में मांट टोल प्लाजा पर पहुंची तो महिला ने 112 हेल्पलाइन पर फोन किया और बस क्लीनर द्वारा दुष्कर्म किये जाने के बारे में बताया। पुलिस ने महिला और आरोपी क्लीनर रवि को बस से उतारकर बस की जांच की गयी, जिसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो गयी।

बाद में महिला की मेडिकल जांच कराई गयी। पुलिस के अनुसार इसके बाद महिला को पुलिस की निगरानी में दिल्ली स्थित रोहिणी में उसके घर ले जाया गया, वहीं बहराइच जिले के निवासी आरोपी रवि को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।



Related