लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बुलंदशहर की घटना पर यूपी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यूपी अपराध का हब बन गया है। प्रदेश में कानून का राज पूरी तरह धराशाही हो चुका है।
कांग्नेस नेता ने कहा कि बुलंदशहर, हापुड़, जालौन की घटना से प्रदेश की हर माँ बेटी शर्मिंदा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि ध्वस्त कानून व्यवस्था को छुपाने के लिए योगी ने 11 की टीम बनायीं है।
अजय ने कहा कि पूरे प्रदेश में जंगलराज है कायम है। अपराधियों और पुलिस का गठजोड़ चरम पर है। प्रदेश की जनता/ महिलाएं अपराधियों और पुलिस के रवैए से त्राहिमाम कर रही है। महिलाएं न्याय न मिलने और दर दर भटकने के बाद सत्ता के गलियारे के सामने आत्मदाह करने को अभिशप्त है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध और हिंसा के मामले में बेतहाशा बढ़ोतरी पर योगी सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि योगी सरकार ने झूठ और गलत तथ्य देने के लिए 11 अफसरों की टीम बना रखी है जो जनता को गुमराह करने का काम करती है।
लल्लू ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाएं सबसे असुरक्षितहै , हत्या-बलात्कार से दहला उठा है पूरा प्रदेश। यूपी अपराध और अपराधियों का हब बन चूका है , कानून का राज पूरी तरह धराशाही हो गया है। अपराधी मनबढ़ हो गए है। कुछ को सत्ता का संरक्षण मिला है तो कुछ पुलिस की सरपरस्ती में अपराधो को अंजाम दे रहे है ।
लल्लू ने जारी बयान में बुलंदशहर की घटना का ज़िक्र करते हुए कहा कि यूपी में कानून के डर के खात्मे और महिलाओं के लिए फैले असुरक्षा के माहौल को दर्शाता है। प्रशासन छेड़खानी की घटनाओं को गंभीरता से नहीं लेता। जिसके चलते यह सब घटनाएं होती आ रही है। महिलाओं पर होने वाले हर तरह के अपराध पर जीरो टॉलरेंस होना चाहिए।
कांग्रेस नेता ने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था स्वाहा होती जा रही है। बुलंदशहर में छेड़खानी के दौरान छात्रा की मौत हो गई। अपनी भांजी को बचाते हुए मारे गए पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या सबको याद है। उप्र की सड़कों पर अपराधियों का कब्ज़ा हो चुका है, पूरा प्रदेश अपराधियों के गिरफ्त में है। सरकार कहाँ है, न्याय कहाँ है।