योगी सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जिलों में वीकेंड लॉकडाउन

naagrik news naagrik news
उत्तर प्रदेश Updated On :

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना की रफ़्तार पर लगाम के लिए राज्य सरकार ने अहम फैसला किया है। इलाहाबाद हाई ने योगी सरकार को राज्य के पांच शहरों में सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाने का निर्देश दिया था लेकिन प्रदेश सरकार ने इससे इंकार करते हुए हाई कोर्ट के निर्देश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रूख किया। मंगलवार को शीर्ष अदालत ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के निर्देश पर रोक लगा दिया।

इसके बाद ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी जिलों में शनिवार और रविवार को वीकेंड लॉकडाउन लगाने का निर्देश दिया है। शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक सभी जिलों में जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी चीजों पर पाबंदी रहेगी। मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के जिलाधिकारी को इसका सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है।

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर से निपटने के लिए लगातार नए जतन कर रही है। सरकार ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के एक हफ्ते के कंपलीट लॉकडाउन के निर्देश को मानने से भले ही इनकार कर दिया, लेकिन सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन का फैसला दिया है।

उत्तर प्रदेश में शनिवार और रविवार को साप्ताहांत लॉकडाउन लागू किया जाएगा। लॉकडाउन शुक्रवार रात 8 बजे से लागू होगा और सोमवार सुबह 7 बजे तक जारी रहेगा। केवल आवश्यक सेवाओं को छूट रहेगी। सभी जिलों में रात का कर्फ्यू लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को टीम-11 के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा के बाद प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन यानी शुक्रवार रात नौ बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक लॉकडाउन का फैसला लिया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि हम प्रत्येक प्रदेशवासी के जीवन और जीविका की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रदेश में लॉकडाउन के कारण किसी के भी सामने आजीविका का संकट उत्पन्न न हो इसी कारण हमने वर्तमान की प्रदेश की परिस्थितियों के आधार पर कोरोना कर्फ्यू को पूरी सख्ती से लागू करने का निर्णय लिया है।



Related