रायबरेली। रायबरेली जिले के ऊंचाहार क्षेत्र में एक युवक की गला रेत कर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी दीपक सिंह (30) सोमवार को बाबूगंज बाजार गया था।
देर रात तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। तलाश के बाद मंगलवार को उसका शव बकिया का पुरवा गांव के पास मिला।
जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना युवक के परिजन और पुलिस को दी। युवक की धारदार औजार से गला रेत कर हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
