वाशिंगटन। कोरोना वायरस महामारी के चलते करीब 30 लाख अमेरिकियों ने बीते हफ्ते बेरोजगारी लाभ के लिए आवेदन किया। अमेरिका में ज्यादातर राज्यों की ओर से कई कारोबारों को दोबारा खोलने की इजाजत देने के बावजूद कंपनियां छंटनी के लिए मजबूर हैं।
सरकार ने गुरुवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते सिर्फ दो महीनों में करीब 3.6 करोड़ लोगों ने बेरोजगारी लाभ के लिए आवेदन किया है। इसके अलावा पिछले हफ्ते करीब 8.42 लाख लोगों ने स्वरोजगार और अस्थाई श्रमिकों के लिए एक अलग योजना के तहत सहायता के लिए आवेदन किया।
ये आंकड़े बताते हैं कि रोजगार बाजार एक बड़े संकट की चपेट में है और अर्थव्यवस्था गहरी मंदी का सामना कर रही है। कई अर्थशास्त्रियों का कहना है कि एक और सहायता पैकेज के बिना हजारों छोटे व्यवसाय दिवालिया हो जाएंगे, जिससे लाखों लोग बेरोजगार होंगे। दूसरी ओर केंद्रीय सरकार और स्थानीय सरकारों को राजस्व में भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है।
Related
-
अमेरिका में अचानक बढ़ने लगे कोरोना के मामले, भारत को कितना खतरा?
-
ईरान जंग के बीच पाकिस्तान ने इजरायल को धमकाया
-
ईरान के सामने डगमगाए US कैरियर, ट्रंप ने उतारा नया धुरंधर
-
खामेनेई की मौत से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू के बीच क्या हुई बात, मास्टर प्लान लीक
-
ट्रंप के शांति वाले ऐलान के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ईरान
-
ईरान में जंग रुकवाने को बेकरार पाकिस्तान…
-
ईरान का सिस्टम एक लीडरशिप पर निर्भर नहीं: अराघची
-
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-‘युद्ध खत्म करने के लिए ईरान को पूरी तरह छोड़ना होगा परमाणु कार्यक्रम’
