अर्जेंटीना और चिली में 6.4 तीव्रता का भूकंप,जान माल का नहीं कोई नुकसान

भूकंप के कारण इलाके में बिजली गुल हो गई। अमेरिका के भूगर्भीय सर्वेक्षण विभाग ने बताया कि सोमवार रात को आए भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई और इसका केंद्र पोर्सिटो से 27.6 किमी दूर दक्षिण पश्चिम में था।

सेंटियागो (चिली)। मध्य चिली की सीमा से सटे उत्तरपश्चिम अर्जेंटीना में शक्तिशाली भूकंप आया, हालांकि इससे जान माल के किसी प्रकार के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं मिली है। भूकंप चिली में भी महसूस किया गया।

भूकंप के कारण इलाके में बिजली गुल हो गई। अमेरिका के भूगर्भीय सर्वेक्षण विभाग ने बताया कि सोमवार रात को आए भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई और इसका केंद्र पोर्सिटो से 27.6 किमी दूर दक्षिण पश्चिम में था।

भूकंप 14 किलोमीटर की गहराई पर आया। भूकंप के पहले झटके के करीब पौने एक घंटे बाद दूसरा झटका महसूस किया गया जिसकी तीव्रता 5.0 तीव्रता मापी गई।

भूकंप, प्रभावित क्षेत्र से करीब 300 किमी दूर सेंटियागो में भी महसूस किया गया। अमेरिका के भूगर्भीय सर्वेक्षण विभाग ने बताया कि सोमवार रात को आए भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई और इसका केंद्र पोर्सिटो से 27.6 किमी दूर दक्षिण पश्चिम में था।

अर्जेंटीना की मीडिया के मुताबिक कई छोटे घरों को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा एक रोड को भी बंद कर दिया गया है। सुपर मार्केट में सामान चारों तरफ बिखर गए हैं। कई इलाकों से अभी कुछ लोगों के घायल होने की भी खबरें आ रही है  ।चिली की राजधानी सेंटियागो में भी भूंकप के तेज झटके महसूस किए गए।

 

 

First Published on: January 19, 2021 1:27 PM
Exit mobile version