पाकिस्तानी वायुसेना के 23वें प्रमुख बनें एयर मार्शल जहीर अहमद सिद्धू

एयर मार्शल जहीर अहमद बाबर सिद्धू ने शुक्रवार को पाकिस्तानी वायु सेना के 23वें प्रमुख के तौर पर पदभार ग्रहण किया।

इस्लामाबाद। एयर मार्शल जहीर अहमद बाबर सिद्धू ने शुक्रवार को पाकिस्तानी वायु सेना के 23वें प्रमुख के तौर पर पदभार ग्रहण किया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

पाकिस्तानी वायु सेना की ओर से जारी बयान के अनुसार इस्लामाबाद स्थित वायु सेना मुख्यालय में इस बाबत एक समारोह आयोजित किया गया।

निवर्तमान वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल मुजाहिद अनवर खान ने एयर मार्शल सिद्धू को एयर चीफ मार्शल की रैंक से सम्मानित किया और उन्हें ‘कमांड स्वोर्ड’ सौंपी।

First Published on: March 24, 2021 2:55 PM
Exit mobile version