वाशिंगटन। अमेरिका पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन की सेनाओं के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है और उम्मीद करता है कि विवाद को शांतिपूर्ण ढंग से हल कर लिया जाएगा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा, वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन की सेनाओं के बीच हालात पर हम करीब से नजर रख रहे हैं।
उन्होंने कहा, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच दो जून 2020 को फोन पर हुई बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने भारत और चीन सीमा के हालात पर चर्चा की थी।
सोमवार रात पूर्वी लद्दाख में गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में भारतीय सेना के एक कर्नल सहित 20 सैनिक शहीद हो गए । पिछले पांच दशक से भी ज्यादा समय में सबसे बड़े सैन्य टकराव के कारण क्षेत्र में सीमा पर पहले से जारी गतिरोध और भड़क गया है।
Related
-
ट्रंप ने सीजफायर पर ईरान को उलझाया, उधर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भेज दिए बारूदी सुरंग हटाने वाले जहाज
-
अमेरिका-ईरान वार्ता टूटी, इधर शुरू हो गया पाकिस्तान का बुरा वक्त
-
पाकिस्तान में होने वाली शांति वार्ता से पहले ट्रंप ने फिर दी धमकी
-
डोनाल्ड ट्रंप के सीजफायर वाले ऐलान पर मुज्तबा खामेनेई ने कहा- ये युद्ध का अंत नहीं…
-
डोनाल्ड ट्रंप ने किया युद्ध रोकने का ऐलान, होर्मुज स्ट्रेट खुलेगा
-
अमेरिका और इजरायल जंग की टाइमलाइन और 40वें दिन सीजफायर
-
ईरान ने पाकिस्तान के सीजफायर प्रस्ताव को ठुकराया
-
अमेरिका में उथल-पुथल! ईरान में सत्ता बदलने करने के चक्कर में बुरे फंसे ट्रंप
